चम्पावत, जनवरी 3 -- टनकपुर। खेल विभाग की ओर से एससीपी के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शुभारंभ एथलेटिक्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में शनिवार से शुरू हुए 19 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में 40 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। एथलेटिक्स कोच मुकेश शर्मा और नरेंद्र सिंह बोहरा प्रशिक्षण दे रहे हैं। शिविर 21 जनवरी तक चलेगा। यहां फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, स्पोर्ट्स हॉस्टल बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, सूरज पांडे, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.