गोड्डा, मार्च 24 -- गोड्डा प्रतिनिधि । झारखंड ,भारत की अंडर-19 बालिका वॉलीबॉल टीम के लिए गोड्डा जिले में चल रहे विशेष प्रशिक्षण शिविर ने उत्साह और उम्मीदों को नई ऊंचाई दी है। वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तहत आयोजित इस कैंप में गोड्डा की उभरती सितारा खिलाड़ी और उसके साथी दिन-रात पसीना बहा रही हैं। कैंप में फिटनेस ड्रिल, तकनीकी सत्र और टीम-बिल्डिंग एक्सरसाइज़ पर जोर दिया जा रहा है। अनुभवी कोचों की निगरानी में खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की रणनीतियों और खेल की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। स्थानीय खेल प्रेमियों के लिए भी यह शिविर प्रेरणा का केंद्र बन गया है। वॉलीबॉल एसोसिएशन ऑफ झारखंड के समन्वयक ने कहा, "गोड्डा कैंप सिर्फ तैयारी नहीं, बल्कि जज़्बे को आकार देने का मंच है। यहा की बालिकाओं की लगन देखकर हमें भरोसा है कि वे जुलाई 2026...