रुद्रपुर, जनवरी 31 -- रुद्रपुर। खेल निदेशालय के समन्वय में एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय द्वारा स्पेशल कंपोनेंट के तहत अनुसूचित जनजाति ओपन बालक वर्ग के कबड्डी और वॉलीबॉल का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें कुल 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में सफल साबित हुआ और खेलों में उनकी प्रतिभा को निखारने में प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। शिविर के दौरान खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार किया गया। शिविर का समापन शनिवार को सीडीओ देवेश शाशनी ने किया। यहां कबड्डी कोच गौरव उपाध्याय, वॉलीबॉल कोच गुरतेज सिंह कुनूर, हॉकी कोच मोहित, एथलेटिक्स कोच हरीश राम, कॉन्ट्रेक्ट फेसिंग कोच स्मिता नेगी और उमेश सिंह गाड़िया शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...