मथुरा, नवम्बर 4 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर प्रदेश की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्यक्रम मंगलवार से प्रारंभ हो गया, जो चार दिसम्बर तक चलेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वित्त) डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 9 दिसम्बर को होगा। जिस पर दावे और आपत्तियाँ नौ दिसम्बर 2025 से आठ जनवरी 2026 तक होगी। नोटिस चरण (जारी करना, सुनवाई और सत्यापन), गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे और आपत्तियों का निस्तारण नौ दिसम्बर से 31 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन 7 फरवरी को किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...