जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विधानसभा वार डिजिटाइजेशन की प्रगति का विवरण दिया। उन्होंने बताया कि बदलापुर में 85 प्रतिशत से अधिक, शाहगंज में 84 प्रतिशत से अधिक, जौनपुर में 74 प्रतिशत, मल्हनी में 83 प्रतिशत से अधिक, मुंगराबादशाहपुर में 82 प्रतिशत से अधिक, मछलीशहर में 82 प्रतिशत से अधिक, मड़ियाहूं में 83 प्रतिशत से अधिक, जफराबाद में 80 प्रतिशत से अधिक और केराकत में लगभग 84 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसी के साथ पूरे जनपद में लगभग 82 प्रतिशत से अधिक डिजिटाइजेशन कार्य पूर्ण हो गया है। जिलाधिकारी ने कम प्रगति वाले क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.