जौनपुर, नवम्बर 19 -- जौनपुर/मड़ियाहूं, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत फॉर्मों के डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने तहसील मड़ियाहूं स्थित सभागार में किया। उन्होंने प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि कार्य की गति बढ़ाई जाए और एक दिन में 20 हजार फॉर्मों का डिजिटाइजेशन पूरा किया जाए। कहा कि फॉर्म भरने, संग्रहण और तकनीकी प्रक्रिया के हर चरण में सावधानी बरती जाए। समय पर और बिना त्रुटि के मतदाता सूची तैयार करना आवश्यक है। डीएम ने बीएलओ की ओर से घर-घर जाकर जानकारी देने की स्थिति, फॉर्म वितरण, संकलन, वापसी, डिजिटल फीडिंग की गुणवत्ता और सूची शुद्धिकरण की प्रगति की समीक्षा की। ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ आपस में समन्वय बनाकर तय समय में सभी कार्य पूरे करें ताकि हर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.