सीवान, फरवरी 12 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में बुधवार को जिला नियोजनालय सीवान द्वारा प्रखंड परिसर स्थित बिहार कौशल विकास केन्द्र(बीएसडीसी) में विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं को ऑन द स्पॉट रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। इस जॉब कैंप में चैतन्य माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड सीवान तथा एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। चैतन्य इंडिया माइक्रोफिन द्वारा एसएफओ पद के लिए इंटरव्यू लिया गया। इसके लिए कुल 45 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त हुए। इसमें 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। वहीं एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा टेलर, पैकर, चौकीदार, आयरन एवं कटिंग सहित विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू लिया गया। इसके लिए 22 अभ्यर्थियों के बायोडाट...