विशेष निगरानी इकाई ने हरेंद्र कुमार के पैतृक आवास पर की छह घंटे छापेमारी
हाजीपुर, अगस्त 11 -- महुआ । एक संवाददाता बांका जिले में कार्यरत लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार के कई ठिकानों पर मंगलवार की सुबह-सुबह विशेष निगरानी इकाई ( एसवीयू) ने छापेमारी की। अन्य जिलों के साथ ही मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे दो गाड़ियों से एसवीयू की टीम उनके पैतृक आवास वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के सिमड़वारा गांव में पहुंची। टीम के गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद विशेष निगरानी इकाई की टीम ने छापेमारी शुरू की। दो गाड़ियों से पहुंची टीम ने करीब छह घंटे तक एक-एक चीजों को खंगाला। कागजात देखे। इस दौरान किसी के भी घर के अंदार जाने और घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई।
छापेमारी का विवरण छापेमारी के दौरान पातेपुर थानाध्यक्ष समेत स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही। छापेमारी के बाद मिली जानकारी के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.