भदोही, मार्च 18 -- भदोही, संवाददाता। माहे रमजान की 27वी शब को जामा मस्जिद कल्लन शाह तकिया में विशेष नमाज शबीना का हुआ आयोजन हुआ। काजिए शहर उस्तदुल हुफाज अलहाज हाफिज परवेज अच्छे मियां के सर परस्ती में एक ही रात में कुरान पढ़ कर सुनाया। काजी ए शहर हाफिज परवेज अच्छे मियां ने दर्जनों हाफिजों को सर पर इमामा बांधकर व जानमाज धार्मिक मोमेंटटो मिठाई तथा नजराना पेश किया। हाफिज अच्छे मियां ने इंडियन इस्लामिक कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सभासद शमसुद्दीन मुन्ना व खुद्दाम ऐ हज समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर हज ट्रेनर हज कमेटी ऑफ इंडिया के हाजी आजाद खान, आफताब अंसारी को अपने हाथों से साफा बांधकर सम्मानित किया। कालीन निर्यातक आरिफ अंसारी, डॉ. रियाज उर्फ दल्लू इमाम मंसूरी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अंसारी, महमूद भाई हाजी वाशि अहिया मिस्त्री सहित दर्जनों...