संभल, मार्च 30 -- विकासखंड असमोली के गांव रायाबुजुर्ग में रविवार को 29 मार्च को हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाजियों को हज यात्रा के दौरान अपनाई जाने वाली जरूरी प्रक्रियाओं, नियमों और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ट्रेनर कारी मोहम्मद अली ने हाजियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने हज के विभिन्न चरणों, अरकान और आवश्यक एहतियात पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और धार्मिक नियमों का सही तरीके से पालन करने पर जोर दिया। हाजी मरगूब आलम की ओर से हज पर जाने वाले यात्रियों को दवाई किट, बैग और अन्य आवश्यक सामग्री देकर सम्मानित किया गया। हाजियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने और सफर के दौरान सतर्क रहने की सलाह भी...