बांका, अप्रैल 19 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बांका से आई स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने शनिवार को बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर प्रसव पीड़िता सावित्री कुमारी की हुई मौत मामले की जांच किया। जांच टीम में बांका सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा लक्ष्मण पंडित, जिला संक्रामक रोग पदाधिकारी डा सोहेल अंजुम और शंभुगंज के प्रभारी डा अजय कुमार शर्मा शामिल थे। जांच टीम ने जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से मामले की जानकारी लिया और जबकि अस्पताल के चिकित्सक, नर्स और अन्य स्टाफ से इस संबंध में पूछताछ किया। इसके साथ ही जांच टीम ने सीसीटीवी फुटेज आदि की भी जांच किया। डा सोहेल अंजुम ने बताया की मामले की जांच की गई। यह भी पढ़ें- विशेष टीम ने की प्रसव पीड़िता मौत मामले की जांच दोनों पक्षों से पूछताछ की गई और अन्य जांच की गई। उन्होंने बताया की जांच ...