लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने सेवारत शिक्षकों के लिए जल्द से जल्द विशेष शिक्षक अर्हता परीक्षा (टीईटी) आयोजित किए जाने की मांग की। जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द विशेष टीईटी का आयोजन कराएंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कैशलेस उपचार की सुविधा व स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से एमओयू के तहत शिक्षकों को बीमा का लाभ दिलाए जाने पर सरकार का आभार जताया। वहीं एक अप्रैल 2005 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ और मिड डे मील के लिए खातों को विद्यालय प्रबंध समिति से संचालित कराए जाने सहित विभिन्न मांगें उठाई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर ...