जमशेदपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रेल कर्मचारियों ने विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इसमें 603 यात्रियों से सवा 4 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया है। रेलवे के अनुसार, यात्रियों को सही टिकट पर यात्रा करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान नियमित रूप से चलाए जाते हैं। बिना टिकट यात्रा करना, क्षमता से अधिक वजन लेकर यात्रा करना, सामान्य टिकट पर आरक्षित कोच में चढ़ने तथा अन्य उल्लंघन पर कार्रवाई की गई है। खड़गपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में भी लगातार ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें यात्रियों से जुर्माना वसूला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.