भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत भागलपुर-कहलगांव-शिवनारायणपुर रेल खंड पर शुक्रवार को प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक डॉ. उदय शंकर झा के नेतृत्व में निरीक्षण सह विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 370 यात्री बिना टिकट या अनियमित टिकट पर यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे दंडस्वरूप 2,09,120 रुपये की राजस्व वसूली की गई। स्टेशनों की सुविधाओं का लिया जायजानिरीक्षण के दौरान पीसीसीएम डॉ. झा ने भागलपुर, कहलगांव और शिवनारायणपुर स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने स्टेशनों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, प्रतीक्षालयों की स्थिति और लाइटिंग व्यवस्था की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के...