साहिबगंज, फरवरी 16 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान एवं कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। यह अभियान रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राहुल कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान में आरपीएफ इंस्पेक्टर बड़हरवा संजीव कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक हेमंत कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। अभियान के दौरान विशेष टीम ने रेलवे टिकटों की सघन जांच की । महिला व दिव्यांग बोगी में यात्रा कर रहे यात्रियों की भी जांच की गई। ट्रैक पास, अवैध वेंडिंग, स्टेशन परिसर में पेशाब कर गंदगी फैलाने, स्मोकिंग करने तथा बिना बुक किए सामान लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में बिना टिकट यात्रा कर रहे कुल 134 यात्रियों को पकड़ा गया। इन सभी से रेलवे अधिनियम के तहत 76,295 रुपया का जुर्माना वसूला गया। वहीं, बड़हरवा...