कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता अमेरिका की लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के डॉ. चंद्रकांत चौधरी ने कहा कि चावल में लवण सहनशीलता के आणविक तंत्र को समझाया। कहा, किस प्रकार विशेष जीन नेटवर्क पौधों को अधिक लवणीय परिस्थितियों में भी अनुकूलन करने में सक्षम बनाता है। आईआईपीआर के डॉ. अरविंद कुमार ने दलहनी फसलों में सुधार में मल्टी ओमिक्स तकनीक की उपयोगिता को समझाया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी की ओर से इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन एडवांसेज इन लाइफ साइंसेज-2026 के दूसरे दिन ज्ञानवर्धक व्याख्यानों और शोध प्रस्तुतियों के साथ खत्म हुआ। जिसमें 200 से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की डॉ. अनंत लक्ष्मी ने चीनी उद्योग में सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा ...