लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- सामुदायिक रेडियो रेडियो ने लखीमपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पिपराकरमचंद में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। टीम और स्मार्ट एनजीओ के संयुक्त स्वास्थ्य कार्यक्रम सेहत सही, लाभ कई के तहत लगाए गए विशेष शिविर में पिपरा करमचंद, ढसरापुर, पिपरीकलां और कोरैया चमरू से आए 50 से ज्यादा ग्रामवासियों ने सहभाग किया। सहायक निदेशक अमीशा सिंह के निर्देशन में रेडियो खीरी की सदस्य मानसी जायसवाल, रूपांशी वर्मा और शिवशंकर ने नैरो कास्टिंग के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। ग्रामवासियों को बताया गया कि आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में कितना मजबूत हिस्सा है। एक आरोग्य मंदिर कैसे काम करता है ? आरोग्य मंदिर में किस स्तर पर स्वास्थ्यकर्मी मौजूद होते हैं ? किस-किस प्रकार की जांच सुविधा आरोग्य मंदिर...