नोएडा, मई 1 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। बाइक चलाते समय साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालने वाले वाहनों के खिलाफ सोमवार से विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम विशेष जांच अभियान चलाएगी। अभियान के दौरान इस तरह के वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जब्तीकरण के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार पटाखे जैसी आवाज करने वाले साइलेंसर लगाना मोटर वाहन नियमों का उल्लंघन है। ऐसे साइलेंसर से अत्यधिक शोर होता है, इससे धुआं और आवाज अधिक होती है। साइलेंसर में परिवर्तन करने से वाहन की वारंटी और बीमा को भी समाप्त किया जा सकता है। जिले में विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ ध्वनि प्रदूषण नियमों के उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। -----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.