पूर्णिया, अप्रैल 6 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शराब सेवन के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान दर्जिया बड़ी निवासी गौतम कुमार एवं मदन कुमार, कचनहर निवासी अवधेश कुमार, पनखौवा निवासी बबलू कुमार तथा चक निवासी प्रमोद महतो को शराब पीने के जुर्म में पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...