अररिया, अप्रैल 2 -- बथनाहा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक बड़ी सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध जीप से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान करीब 30 हजार ट्रामोल-50 कैप्सूल, एक मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त जीप को जब्त किया गया। इस दौरान एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. इदरीस (65 वर्ष), निवासी नरपतगंज के रूप में हुई है। इस संबंध में बथनाहा थाना में कांड संख्या 42/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...