जहानाबाद, मार्च 16 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले में विशेष अभियान चला कर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के नेतृत्व में विभिन्न मामलों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि रविवार की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष के द्वारा विशेष अभियान के तहत जिले में 30 विभिन्न केस में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी वारंटी को जेल भेजा गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत अरवल थाना में दो फरार वारंटी ,करपी थाना में 6 फरार वारंटी, कलेर थाना के द्वारा चार वारंटी, मेहंदिया थाना में सात वारंटी, किंजर थाना में एक वारंटी, रामपुर चौरम थाना में दो वारंटी, शहर तेलपा थाना में एक वारंटी, कुर्था थाना में सात वारंटी सहित विभिन्न थाना से फरार चल रहे 30 वारंटी को...