औरंगाबाद, फरवरी 14 -- अंबा, संवाद सूत्र। कुटुंबा थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के तहत पुलिस ने दो अजमानतीय वारंटी सहित कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों में स्थानीय थाना क्षेत्र के ओर निवासी कुंदन कुमार तथा बतसपुर निवासी संजय सिंह शामिल हैं। इसके अलावा शराब सेवन के आरोप में कुटुंबा निवासी सुदर्शन राम तथा दिलीप राम को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी चारों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसकी जानकारी थानाध्यक्ष इमरान आलम ने दी। 90 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 90 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने संडा पुल के समीप महावीरगंज के पास एक बाइक पर लदी शराब बरामद की। इस दौ...