विशेष चेकिंग अभियान में 320 वाहनों के चालान
आगरा, जून 6 -- जनपद में यातायात पुलिस के विशेष अभियान में यातायात नियमों की अनदेखी करते मिले 320 वाहनों के चालान किए गए हैं। इन वाहन चालकों पर 5.45 लाख रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क भी अधिरोपित किया गया है। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि एसपी ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत उन्होंने शनिवार को राजकोल्ड तिराहा, सौरव ढाबा पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव एवं हूटर आदि चेक किए गए। डेसीबल मीटर से 80 डेसीबल से अधिक आवाज कर रहे 21 वाहन, दो पहिया वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर होने पर दो वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.