आगरा, जून 3 -- जनपद में यातायात पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी यातायात पुलिस ने वाहनों की चेकिंग कर 162 वाहनों पर कार्रवाई की। वाहनों के चालान करते हुए चालकों पर 278000 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क भी अधिरोपित किया। मिशन चौराहा इलाके में फुटपाथ पर खडे वाहनों को हटवाया गया, दुकानदारों को भी अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बुधवार को विशेष अभियान चलाकर गोरहा नहर पुल, सहावर रोड पर वाहन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं हूटर की बढ़ती प्रवृत्ति पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की। इसमें एक वाहन से हूटर उतरवाया गया। यात्री वाहनों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना न...