विशेष ग्राम सभा में पहुंचे ग्रामीणों को पीएलवी ने दिया कानून की जानकारी
चतरा, मई 23 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के उरैली पंचायत सचिवालय में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 90दिवसीय औटरीच कार्यक्रम के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन एवं सरयु यादव के द्वारा ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम सभा एवं उनके अधिकार के बारे में जानकारी दिया गया।
सरकारी योजनाओं की जानकारी इस दौरान सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जन उपयोगी योजनाओं और इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को उतप्रेरित किया गया।इसके अलावा सरकार के द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 15100 पर विधिक सहायता लेने के लिए लोगों को बताया। इसके अलावा चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर,एम्बुलेंस, अग्निशमन, सहित बाल- विवाह, बाल- मजदूरी, घरेलू- हिंसा,सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.