गोड्डा, जून 14 -- महागामा, एक संवाददाता। महागामा ऊर्जानगर स्थित विवाह भवन में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलए-2 कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी सह राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनंत ओक्षा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करने तथा योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची के शुद्धिकरण में बीएलए की भूमिका महत्वपूर्ण है: सुदर्शन महागामा व...