बोकारो, जुलाई 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। आगामी निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत गुरुवार को पेटरवार अंचल कार्यालय में प्रशिक्षण सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने की। बैठक में गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के अंतर्गत आने वाले पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों में कार्यरत शिक्षा विभाग के बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) एवं सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा मतदाता सत्यापन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अंचल अ...