सहारनपुर, नवम्बर 10 -- सहारनपुर। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को बीएलए बनाने के साथ राजनीतिक दलों की बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है। सभी प्रमुख पार्टियां अपने स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने और एसआईआर को लेकर आ रही समस्याओं पर फोकस करने में जुटी है। हालांकि 2003 की वोटर लिस्ट न मिलने से राजनीतिक दल परेशान है और हार्ड कॉपी मुहैया कराए जाने की मांग कर रहे हैं, ताकि पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और गति आ सके। भाजपा ने मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़ी प्रक्रिया की जानकारी दी। पार्टी द्वारा नए वोट जोड़ने, मृतक व स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के साथ सूची में त्रुटियों के सुधार के निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर, सपा और कांग्रेस विधानसभावार कैंप लगाकर पार्...