लातेहार, मई 29 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी,लातेहार द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव सहित प्रखंड के विभिन्न कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन,मतदाता सूची के अद्यतन, त्रुटियों के सुधार एवं नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।साथ ही अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्वाचन संबंधी कार्यों को निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर प...