लातेहार, मार्च 16 -- चंदवा प्रतिनिधि। बीडीओ चंदन प्रसाद ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपादन को लेकर प्रखंड मुख्यालय सभागार में बीएलओ सुपरवाइजर व बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर व निर्वाचन कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते कई दिशा-निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके तहत नए मतदाताओं का नाम एड करना, मृत अथवा स्थायी स्थानांतरित मतदाताओं के नाम डिलीट करना, सूची में आवश्यक संशोधन समेत अन्य जानकारियां साझा की। बीएलओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मतदाताओं का सत्यापन करें तथा स-समय कार्यों का संपादन करें। बीएलओ पर्यवेक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे अपने अधीन कार्यरत बीएलओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.