विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का हुआ वितरण
गढ़वा, जुलाई 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले ने अब तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। जिले में कुल 8,62,092 गणना प्रपत्रों के लक्ष्य के विरूद्ध 100 प्रतिशत प्रपत्रों का वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उसके अतिरिक्त 593091 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन, 1153 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन और 592423 प्रपत्रों का सफल सत्यापन बीएलओ द्वारा किया जा चुका है। यह उपलब्धि अभियान जिला प्रशासन के प्रभावी संचालन, प्रशासनिक सक्रियता और मैदानी स्तर पर कार्यरत कर्मियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.