सहरसा, अप्रैल 27 -- सहरसा, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा पटुआहा स्थित कोशी क्षेत्रीय विकलांग स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मोहन कुमार सचिव संजय कुमार सरोज के साथ पैनल अधिवक्ता मीना कुमारी एवम् अधिकार मित्र वीरेंद्र कुमार पासवान ने स्कूल का जायजा लिया । शिविर में शारीरिक एवं मानसिक रूप से अक्षम बच्चो को केंद्रीय एवम् राज्य सरकार की योजना विकलांगता प्रमाण पत्र, पुनर्वास छात्रवृत्ति योजना शिक्षा लोन कौशल योजना रोजगार लोन आदि योजनाओं की बृहद चर्चा की गई । सचिव ने स्कूल के अध्यक्ष से कितने बच्चो को लाभ मिल रहा है तथा किस तरह के लाभ से वंचित है सभी की लिस्ट देने के लिए कहा है । यह भी पढ़ें- दिव्यांग बच्चों के अधिकारों के प्रति विधिक शिविर में किया गया जागरूक बताया गया की मानस...