सहारनपुर, फरवरी 11 -- नगर निगम द्वारा बुधवार को घण्टाघर स्थित व्यापार भवन पर जीआईएस सर्वे के अंतर्गत आ रही विसंगतियों के समाधान हेतु एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में भवन स्वामियों द्वारा स्वकर निर्धारण प्रपत्र भरकर दिए गए, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। नगरायुक्त शिपू गिरि ने भी कैंप का निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा जीआईएस सर्वे के अंर्तगत विसंगतियों में सुधार की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाने के नगरायुक्त शिपू गिरि ने निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुक्रम में घण्टाघर स्थित व्यापार भवन पर निगम के राजस्व विभाग द्वारा कर निर्धारण अधिकारी सुधीर शर्मा के नेतृत्व एक विशेष कैंप का आयोजन किया गया। सुधीर शर्मा ने बताया कि कैंप में 130 लोगों ने स्वतः प्रपत्र भरकर जमा कराये। जिनका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.