अररिया, जून 11 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि आठ जून की शाम आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसे में मौत के शिकार हुए 35 वर्षीय युवा इंजीनियर गोल्ड कुमार का शव लेकर विशेष एम्बुलेंस गुरुवार की सुबह उनके घर कुआड़ी बाजार पहुंचा। शव के पहुंचते ही परिजनों व रिश्तेदारों के बीच कोहराम मच गया। बाजार में मातम पसर गया। रिमझिम बारिश के बीच अपने चहेते व होनहार इंजीनियर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता पिता परिजन, रिश्तेदार सहित आम लोगों ने लाश को एम्बुलेंस में देख, इसके बाद शव को बकरा नदी के श्मशान घाट ले जाया गया। मृतक के बड़े भाई चंदन कुमार का दस वर्षीय बेटा नैतिक कुमार ने अपने चाचा गोल्ड को मुखाग्नि दी। यह भी पढ़ें- विशेष एम्बुलेंस से घर पहुंचा युवा इंजीनियर गोल्ड का शव बेटे का शव देखते ही पिता चंद्रदीप प्रसाद गश खाकर गिर पड़े। कुछ...