श्रावस्ती, मार्च 20 -- श्रावस्ती, संवाददाता। विभिन्न विद्यालयों के 180 दिव्यांग छात्र विशेष एक्सपोजर विजिट के लिए भिनगा से शुक्रवार को तीन बसों से रवाना हुए। यह बच्चे श्रावस्ती व बलरामपुर जिले के शैक्षणिक संस्थानों, पुस्तकालयों, विज्ञान केंद्रों व सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण करेंगे। जिन्हें श्रावस्ती विधायक व बीएसए ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। श्रावस्ती विधायक रामफेरन पाण्डेय ने कहा कि समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। इनमें दिव्यांग बच्चों के मेडिकल एसेसमेन्ट कैम्प के माध्यम से उनका दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनवाना, एलिम्को कानपुर के सहयोग से सहायक उपकरण का वितरण, दिव्यांग बच्चों को एसकार्ट तथा स्टाईपेण्ड एलाउन्स प्रदान करना शामिल है। शुक्रवार को 180 दिव्यांग बच्चों को तीन बसों से विशेष एक्सप...