छपरा, अप्रैल 16 -- छपरा, हमारे संवाददाता । जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में 21 वारंटी, 13 शराब सेवन के आरोपित और 7 शराब कारोबार से जुड़े लोग शामिल हैं। इसके अलावा हत्या के प्रयास के एक, अपहरण के एक और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी की गई। पुलिस द्वारा चलाए गए इस सघन अभियान में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 86.1 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 11 लीटर देसी और 75.1 लीटर विदेशी शराब शामिल है। साथ ही दो अपहृत व्यक्तियों को सकुशल बरामद किया गया। ...