छपरा, मार्च 20 -- छपरा, हमारे संवाददाता। जिले में अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से सारण पुलिस द्वारा विगत 24 घंटे में व्यापक विशेष अभियान चलाया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर को जिलेभर में असामाजिक तत्वों, अपराधियों व अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।इस अभियान के दौरान कुल 41 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 12 शराब सेवन, 3 शराब कारोबार, 1 चोरी, 10 वारंटी, 4 हत्या के प्रयास, 2 लूट, 3 आर्म्स एक्ट, 1 डकैती के दौरान हत्या, 1 पॉक्सो एक्ट और 4 अन्य मामलों के अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।अभियान के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 142.97 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें 35.57 लीटर देसी और 107.40 ...