सीवान, फरवरी 24 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में बीते 24 घंटे में विशेष अभियान चलाकर कुल 49 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न कांडों में संलिप्त आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में शराब से जुड़े कांड के 24, आर्म्स एक्ट के 1, वारंट के 12, हत्या के प्रयास के 2, चोरी के 5 व अन्य विभिन्न मामलों के 5 अभियुक्त शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 813 वारंटों का निष्पादन व 101 कुर्की का निष्पादन किया गया। अभियान के दौरान 280.12 लीटर देसी शराब व 46 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। साथ ही अन्य बरामदगी में एक दोपहिया वाहन, दो चारपहिया वाहन, एक देसी हथियार, 10 गोली, 2 मैगजीन, सोने जैसा एक मंगलसूत्र व सोने जैसी एक नथिया शामिल है। कार्रवाई के क्रम में 15 हजार 500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। एसपी ने बताया कि जिले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.