सीवान, जुलाई 16 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा पिछले 24 घंटों के दौरान विशेष अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- जिले भर में अभियान : 138 लीटर शराब बरामद, 10 गिरफ्तारपुलिस द्वारा कार्रवाई अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 31 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 73 वारंटों का निष्पादन और 31 कुर्की की कार्रवाई भी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सर्वाधिक 17 अभियुक्त शराब से संबंधित मामलों में पकड़े गए। वहीं, छह अभियुक्त वारंट के आधार पर, एक अभियुक्त चोरी के मामले में, छह अभियुक्त हत्या के प्रयास के मामले में व एक अभियुक्त अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया। विशेष अभिय...