वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हादसे कम करने और ट्रैफिक नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए परिवहन विभाग का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) और यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में 270 वाहनों का चालान किया गया। आठ वाहन सीज किए गए। एआरटीओ (प्रवर्तन) ने बताया कि अभियान में 113 वाहनों के चालक बिना हेलमेट पकड़े गए। उनका चालान किया गया। कार सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने पर 40 वाहनों, गलत दिशा में चलने पर 70 वाहनों, नशे में ड्राइविंग में एक वाहन और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने में 15 लोगों का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- विशेष अभियान में बिना हेलमेट पहने और रॉन्ग साइड चल रहे 183 वाहनों का चालान, आठ सीज भी किए गए अवैध ढंग से सवारी ढोने पर चार मालवाहकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बि...