सीवान, मार्च 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 39 वारंट व 5 कुर्की का भी निष्पादन किया गया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार कुल 21 अभियुक्तों की गिरफ्तारी दर्ज की गई, इनमें शराब से जुड़े कांड में 16, हत्या के प्रयास के मामले में 1, एनडीपीएस एक्ट के तहत 1, वारंट के आधार पर 2 व विभिन्न अन्य मामलों में 2 गिरफ्तारी शामिल हैं। अभियान के दौरान 659.6 लीटर अवैध देसी शराब व 1.26 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इसके अलावा 2 बाइकें, 0.099 ग्राम गांजा, 60 पुड़िया स्मैक, 8.40 लीटर स्प्रिट व शराब बनाने में प्रयुक्त तांबे के 2 उपकरण भी जब्त किए गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 48 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला है। एसपी ने बताया है कि अपराध नियंत्रण व अवैध गतिविधियों पर ...