अमरोहा, जुलाई 6 -- शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ रविवार रात अमरोहा पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। चेकिंग में 1600 वाहनों की जांच की, यातायात उल्लंघन करने वाले चालकों पर 10.45 लाख का जुर्माना लगाया। डीजीपी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान जारी है। इसी कड़ी में रविवार रात एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर जोया टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस की 8 टीमों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 1600 वाहनों की सघन जांच की गई। चेकिंग के दौरान 7 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 80 वाहनों में प्रेशर हॉर्न तथा 35 वाहनों में दोषपूर्ण नंबर प्लेट पाए...