विशेष अभियान में 12 गिरफ्तार
बगहा, जुलाई 2 -- बगहा। लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर बुधवार को बगहा पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए इस अभियान में हत्या के प्रयास, मारपीट, उत्पाद अधिनियम तथा वारंट से जुड़े मामलों में कुल 12 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही 71 वारंटों और 12 कुर्की का निष्पादन किया गया। बगहा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि धनहा, रामनगर, चौतरवा, भितहा, लौकरिया, पटखौली, गोवर्धना और पिपरासी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी की गई। इनमें कई अभियुक्त बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत पकड़े गए, जबकि कुछ को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अपहरण समेत अन्य मामले में 98 अभियुक्त गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छापेमारी मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.