वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। इस दौरान एआरटीओ (प्रवर्तन) और यात्रीकर

विशेष प्रवर्तन अभियान अधिकारी अखिलेश पांडेय के नेतृत्व में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के दौरान कुल 113 वाहन चालकों का बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर चालान किया गया। सीट बेल्ट का प्रयोग न करने पर 40 चालान किए गए। गलत दिशा में वाहन चलाने के मामलों में 70 चालान किए गए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने पर 15 चालान किए गए। नशे में वाहन चलाने के एक मामले में चालान किया गया। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी ढोने पर 4 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। बिना प्राधिकृत संचालन करने ...