हजारीबाग, जुलाई 8 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । जिले में महिलाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों और पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामलों में फरार आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी अमन कुमार के निर्देश पर सोमवार रात जिले भर में चलाए गए एक विशेष समकालीन छापामारी अभियान में कुल 28 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 30 पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिसमें करीब 107 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे। इधर एसपी अमन कुमार ने कहा है कि अपराधियों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी निरंतर जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है।फोटो कैप्शनएएम 1 गिरफ्तार आरोपी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...