आजमगढ़, अप्रैल 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में टीकाकरण से वंचित बच्चों को संक्रामक रोगों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गला घोटू (डिप्थीरिया) और काली खांसी का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को डीपीटी और 10 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीडी का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। डिप्थीरिया (गला घोटू) एक गंभीर संक्रामक रोग है, जो गले में झिल्ली बनाकर सांस लेने में कठिनाई पैदा करता है। यह भी पढ़ें- बजट के अभाव में बंद हुए संपूर्णा क्लीनिक, डॉक्टर हटाए इसके लक्षणों में बुखार, गले में दर्द और सूजन शामिल हैं। समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। यह रोग संक्...