बिहारशरीफ, मार्च 12 -- विशेष अभियान में छह फरारी गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एससी/ एसटी थाने की पुलिस ने छापेमारी कर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के कारे गांव में छापेमारी कर दलित उत्पीड़न के मामले में पतलू पासवान को गिरफ्तार किया गया। दलित उत्पीड़न के मामले में ही सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव में छापेमारी कर पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फंटूश कुमार उर्फ छोटू, निकल कुमार, रोहित कुमार, निरंजन कुमार और अनिल मिस्त्री के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...