हाथरस, अगस्त 27 -- हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता 3.0 विशेष अभियान का सफल संचालन किया जा रहा है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान आगामी दिसंबर 2026 तक निरंतर रूप से चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य अदालतों में लंबित मुकदमों का मध्यस्थता के माध्यम से त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार-तृतीय एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनु चौधरी के कुशल मार्गदर्शन में हाथरस न्यायालय परिसर स्थित मध्यस्थता केंद्र में मुकदमों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मध्यस्थता केंद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी एवं मध्यस्थ अधिवक्ता हृदेश के अथक प्रयास से निशा बनाम शाहरूख एवं सिमर...