आजमगढ़, फरवरी 22 -- आजमगढ़, संवाददाता। एसआईआर के तहत विशेष अभियान दिवस रविवार को आयोजित की गई । इस दौरान सुबह से जिले के सभी 3869 मतदेय स्थलों पर दावें और आपत्तियां प्राप्त की जा रही थी। सभी बूथों पर बीएलओ (बूथ लेबल अधिकारी) उपस्थित रहें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल विश्वकर्मा ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के घोषित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष अभियान के तहत विशेष अभियान दिवस पर रविवार को सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े चार बजे तक बीएलओ द्वारा प्रारूप-6, प्रारूप-7 एवं प्रारूप-8 पर दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जा रही है। साथ ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है। मतदेय स्थलों पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.