रुडकी, फरवरी 7 -- झबरेड़ा। प्रज्ञा हॉस्पिटल में शनिवार को डॉ. दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सौ से अधिक लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वच्छ और स्वस्थ समाज की स्थापना करना है। वही गांव भक्तोंवाली में ग्राम प्रधान प्रमोद महाजन ने ग्रामवासियों को साथ लेकर गांव में विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई कार्यक्रम चलाया। साथ ही साफ सफाई न होने पर उनसे होने वाले दुष्परिणामों को भी बताया। कस्बा झबरेड़ा स्थित थाना परिसर में थानाध्यक्ष अजय शाह ने भी जनता के साथ मिलकर थाना परिसर और थाने के आसपास विशेष तौर पर साफ सफाई की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...